फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल टैक्सी ड्राइवरों ने फिर लगाया जाम, सड़कों पर फंसे लोग

Tue, 03 May 2016 02:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनसीआर में लगा जाम - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट द्वारा डीजल टैक्सियों पर बैन के खिलाफ टैक्सी ड्राइवरों का प्रदर्शन आज भी जारी है। इससे दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में एक बार फिर जाम की स्थिति पैदा हो गई। 
विज्ञापन


सुबह टैक्सी ड्राइवरों ने कई जगहों पर जाम लगाया। इसमें डीएनडी पर लोगों के दफ्तर जाने के समय भारी जाम देखा गया। जानकारी के मुताबिक ये जाम तकरीबन 3 किमी तक लगा हुआ था।

जाम के चलते स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान वे जाम की तस्वीर सोशल मीडिया साइट्स पर भी अपलोड करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़गांव और गाजियाबाद में भी सड़को पर फंसे वाहन

प्रदर्शन करते टैक्सी चालक - फोटो : ANI
टैक्सी ड्राइवरों के प्रदर्शन का असर दिल्ली और गाजियाबाद की सड़कों पर भी साफ नजर आया। दिल्ली के कई इलाकों सराय काले खां, आश्रम, मयूर विहार, धौला कुआं, महिपालपुरा में लोग कई घंटे सड़क पर फंसे रहे। इसके अलावा गाजियाबाद और गुड़गांव में भी कमोबेश ऐसे ही हालात नजर आए।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गए डीजल टैक्सी पर दिल्ली एनसीआर में बैन के फैसले के खिलाफ टैक्सी ड्राइवरों ने मोर्चा खुला हुआ है। सोमवार को भी एनसीआर के कई हिस्सों में प्रदर्शन के चलते जाम देखने को मिला था।

जबकि 15 टैक्सी ड्राइवरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी जबकि तकरीबन 8 टैक्सियां जब्त कर ली गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी प्रदर्शन जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें