फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSP के ड्रीम प्रोजेक्ट दलित प्रेरणा स्थल का काम अटका

Mon, 07 Mar 2016 09:46 AM IST
अवरिंद सिंह/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के लिए सेक्टर-95 में महामाया फ्लाईओवर के पास बन रही पार्किंग का काम अटक गया है। प्राधिकरण से पैसे न मिलने के कारण लगभग तीन माह से काम बंद है।
विज्ञापन


दलित प्रेरणा स्थल में आने वाले सैलानियों के वाहनों की पार्किंग का फिलहाल कोई इंतजाम नहीं है। स्मारक की दीवार के साथ ही वाहन रोड किनारे खड़े हो जाते हैं, जिससे जाम की समस्या होती है।

इस समस्या को दूर करने के लिए दलित प्र्रेरणा स्थल और महामाया फ्लाईओवर के बीच शाहदरा ड्रेन के पास दोमंजिला भूमिगत पार्किंग बनाई जा रही है, जिसमें करीब 300 वाहन एक साथ खड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन


इसे बनाने का फैसला भी दलित प्रेरणा स्थल के साथ ही लिया गया था, लेकिन इसका काम बाद में शुरू हुआ। करीब 38 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को बनाने की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को ही मिली हुई है।

करीब 80 से 85 फीसदी काम हो चुका है

दलित प्रेरणा स्थल - फोटो : अमर उजाला
करीब 80 से 85 फीसदी काम हो चुका है। करीब 30 करोड़ रुपये का भुगतान भी प्राधिकरण कर चुका है। बाकी के आठ करोड़ रुपये में से करीब चार करोड़ रुपये के भुगतान की मांग राजकीय निर्माण निगम की तरफ से की गई, लेकिन प्राधिकरण से हरी झंडी नहीं मिली। इस कारण काम अटक गया है। करीब तीन माह से यहां काम नहीं हुआ है।

दलित प्रेरणा स्थल की पार्किंग की समस्या खत्म करने के लिए एक विकल्प और है। फिल्म सिटी में डबल बेसमेंट की पार्किंग बन रही है। इसमें करीब 1800 वाहन एक साथ खड़े हो सकेंगे। इसका भी निर्माण राजकीय निर्माण निगम ही कर रहा है।

इस पार्किंग को भी फुटओवर ब्रिज बनाकर दलित प्रेरणा स्थल को जोड़ने का शुरुआती प्लान बना है। इसके अलावा सेक्टर-18 में करीब 3500 और बॉटेनिक गार्डन पर करीब 8000 वाहनों की बहुमंजिला पार्किंग भी बन रही है। प्राधिकरण के अधिकारी भुगतान रोके जाने की कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे, लेकिन यादव सिंह की सीबीआई जांच को इसकी संभावित वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

सीबीआई इसके निर्माण की फाइलें खंगाल चुकी है

दरअसल, 2009 से 2011 के बीच जिस समय इस स्मारक का निर्माण हुआ है, उस समय यादव सिंह नोएडा प्राधिकरण में चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात थे। सीबीआई इसके निर्माण की फाइलें खंगाल चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि जांच पूरी होने तक प्राधिकरण पैसे का भुगतान रोक सकता है।

एक तरफ पैसे की कमी से काम रुक गया है तो दूसरी तरफ जानकार इस पार्किंग के औचित्य पर भी सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, यह पार्किंग प्रेरणा स्थल के एक छोर पर है। प्रेरणा स्थल का मौजूदा गेट (सेक्टर-16ए के सामने) और इस पार्किंग के बीच एक किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी है। सैलानी महामाया फ्लाईओवर के पास इस पार्किंग में वाहन खड़े करने के बाद इतना पैदल चलने से परहेज करेंगे।

जानकारों की मानें तो इस पार्किंग का लाभ ब्रिज बनाने से मिल सकता है। इस पार्किंग से ड्रेन के ऊपर पुल या फुटओवर ब्रिज बनाकर प्रेरणा स्थल के अंदर प्रवेश करने का विकल्प हो सकता है, लेकिन इस प्रोजेक्ट में एफओबी का कोई प्लान फिलहाल नहीं है। यह पार्किंग बन भी गई तो इसका कोई लाभ मिलने के आसार नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें