फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट पर लिखा नंबर डायल करेंगे तो नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में सफर के दौरान यदि यात्री को किसी प्रकार की असुविधा होती है तो उसे शिकायत दर्ज कराने के लिए किसी से नंबर पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि रेलवे ने अब टिकट पर ही हेल्पलाइन नंबर देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसकी शुरुआत उत्तर रेलवे ने इसी महीने से की है। यह सुविधा अब धीरे-धीरे पूरे देश में लागू कर दी गई है। ज्ञात हो कि रेल बजट में रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने यह घोषणा की थी कि यात्रियों की शिकायतों को दर्ज करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर होना चाहिए।

इस घोषणा को अमल में लाते हुए उत्तर रेलवे ने मई महीने से टिकटों पर पैसेंजर हेल्पलाइन नंबर ‘138’ अंकित कराना शुरू कर दिया है।

अब आपको नहीं होगी परेशानी

यह नंबर अब सामान्य टिकट पर भी अंकित किया जाने लगा है। रेलवे का कहना है कि इस नंबर को न केवल आरक्षित टिकटों पर लिखा जा रहा है बल्कि सामान्य टिकट पर भी इसका उल्लेख हो रहा है।

सफर के दौरान यात्री को किसी प्रकार की असुविधा होने पर वह हेल्पलाइन नंबर डायल कर मदद ले सकता है और रेलवे से संबंधित शिकायत भी दर्ज करा सकता है।

अब यात्री को किसी दूसरे से हेल्पलाइन नंबर पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टिकट के नीचे जहां यात्रा करने की तारीख का उल्लेख किया जाता है, उसी के ठीक नीचे पैसेंजर हेल्पलाइन नंबर लिखा नजर आएगा। पहले के टिकटों पर इस नंबर का कोई उल्लेख नहीं होता था।
विज्ञापन

हेल्पलाइन से ये मिलेगी सुविधा

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पैसेंजर हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी यात्री रेलवे से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी ले सकता है। इसके अलावा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की मदद ले सकता है, यही नहीं यात्री ट्रेनों में सफाई, पानी न होना, खराब एसी, पंखे न चलना, भोजन, कोच के मेंटीनेंस या अन्य किसी प्रकार की असुविधा होने पर शिकायत दर्ज करा सकता है।

रेलवे कंट्रोल यात्री से फीडबैक लेकर संबंधित रेलवे विभाग को जानकारी देगा। यही नहीं यात्री को सुविधा मिली अथवा उसकी समस्या का समाधान हुआ या नहीं इसकी भी जानकारी कंट्रोल रूम के कर्मचारी यात्री से लेते रहेंगे।

पैसेंजर हेल्पलाइन के लिए यात्री को किसी प्रकार के कोड मिलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोई भी यात्री अपने मोबाइल से सीधे 138 नंबर मिलाकर शिकायत दर्ज करा सकता है। रेल अधिकारियों का कहना है कि यह सेवा हर डिवीजन वाइज शुरू की गई है। ट्रेन जिस डिवीजन में पहुंचेगी वहां का कंट्रोल उक्त नंबर को कैच करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें