फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये भी क्या बात हुई!: ढाबा संचालक को चाचा कहना शख्स को पड़ा भारी, युवक की डंडे से की पिटाई

Thu, 09 Nov 2023 11:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी (गुरुग्राम)

सार

मौके पर पहुंचे पीड़ित जोगिंद्र के पिता सुशील कुमार और भाई संदीप कुमार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत देखते हुए गुरुग्राम के सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के पटौदी थाना एरिया में ढाबा संचालक द्वारा एक युवक से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जाटौली के जोगिंद्र ने बताया कि बीती रात अपने दोस्त प्रदीप के साथ बाइक पर होलीमंडी कुलाना रोड पर कशिश होटल में खाना खाने गया था। उसने पुलिस को बताया कि ढाबा संचालक ऋषि उसका चाचा लगता है। ढाबे पर पहुंचने के बाद वेटर ने खाना लगा दिया। इसी दौरान ऋषि उसके पास आया तो जोगिंद्र ने उसे चाचा कहकर खाना साथ में बैठकर खाने के लिए कह दिया। 
विज्ञापन

इस बात पर ऋषि भड़कते हुए बोला कि वह उसका चाचा नहीं बाप लगता है। आरोप है कि इसके बाद ऋषि अंदर कमरे से डंडा निकाल लाया और उसकी पिटाई कर दी। इसकी सूचना जोगिंद्र के दोस्त प्रदीप ने उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे जोगिंद्र के पिता सुशील कुमार और भाई संदीप कुमार ने प्रदीप के साथ मिलकर उसे पटौदी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत देखते हुए गुरुग्राम के सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें