फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड विकास कराकर भी मार्केटिंग न कर पाई सपा

Sun, 01 Jun 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार के कद्दावर मंत्री शाहिद मंजूर लोकसभा चुनावों में हुई पराजय को सपा की हार मानने को तैयार नहीं हैं। इनका मानना है कि दूसरे राजनीतिक दलों के भ्रामक प्रचार ने लोगों को बरगला दिया।
विज्ञापन


झूठे प्रचार और चुनावी नारों में प्रदेश में हुआ रिकार्ड विकास दब गया। वह रविवार को एक शोरूम का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सपा ने प्रदेश में रिकार्ड काम किया। सड़कों की मरम्मत, शिक्षा और रोजगार की सुविधा के साथ ही लैपटॉप जैसी योजना का श्रेय सपा को है। स्वास्थ्य क्षेत्र में रिकार्ड काम किए गए और भ्रष्टाचार को खात्मा किया गया है। सपा शासन में विकास का लाभ किसान मजदूर से लेकर कारोबारी और पूंजीपतियों तक को मिला है।

सपा को बदनाम करने के लिए दूसरे दलों ने सिस्टम से काम किया। दंगे कराए और विकास में अड़ंगा डाला गया। उन्होंने कहा कि चुनाव हारते-जीतते रहते हैं, लेकिन लोगों के दिलों पर हमारे विकास की छाप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में यह और मजबूत हो जाएगी। प्रदेश की जनता अब जान गई है कि सूबे के हिस्से की बिजली काटकर किस तरह सपा को निशाना बनाया जा रहा है।

सपा अब अपने संगठन को मजबूत कर जनता के बीच जाएगी और सच्चाई से अवगत कराएगी। इसके लिए मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को मेरठ में बुलाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें