फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.68 करोड़ से बनेगा सामुदायिक भवन, मंडावली के नाम पर होगा मेट्रो स्टेशन: सिसोदिया

Sun, 08 Jul 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को मंडावली इलाके में सामुदायिक भवन की नींव रखी। तालाब पार्क में बनने वाले इस भवन को एक साल के भीतर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन


इस मौके पर सिसौदिया ने कहा कि तालाब चौक कूड़ेदान में तब्दील हो चुका था। गंदगी और बदबू के चलते लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा था। 

करीब 5.68 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन से पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर और विश्वास नगर के लोगों को फायदा होगा। बीते करीब साढ़े तीन सालों में पटपड़गंज विधानसभा में चार सामुदायिक भवन बनाए जा चुके हैं।      

करीब 2,000 वर्ग मीटर के प्लॉट पर ग्राउंड फ्लोर व फर्स्ट फ्लोर 670 वर्ग मीटर का होगा। इसमें एक हॉल, प्री वेडिंग हॉल, 2 रूम, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस आदि होंगे। पूरा सामुदायिक भवन वातानुकूलित होगा।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मंडावली के नाम पर होगा मेट्रो स्टेशन       

मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर दोहराया कि मंडावली थाने के पास बनने वाले मेट्रो स्टेशन का नाम मंडावली ही रखा जाएगा। मंडावली बहुत पुराना गांव है। पहले मंडावली विधानसभा भी होती थी। मंडावली के लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुये यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बातया कि इससे जुड़ी औपचारिकताएं जल्द पूरी होंगी।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें