फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागा बाबा की गिरफ्तारी मामले में चौंकाने वाला खुलासा, शादी करवाने का झांसा देकर करता था ये काम

Sun, 08 Jul 2018 08:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी नागा बाबा
विज्ञापन
नागा बाबा की गिरफ्तारी मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला वकील से छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े कथित नागा बाबा ने पीड़िता की शादी करवाने का झांसा देकर उसके  परिवार से घष्ठिता बढ़ाई। 
विज्ञापन


बाद में उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर लेकर उससे बातचीत कर परेशान करना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने गत 20 मार्च  को पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय पीड़िता सपना (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पुरानी दिल्ली इलाके में रहती है। वह तीस हजारी कोर्ट में वकालत करती है। सपना के बड़े भाई और छोटी बहन की शादी हो चुकी थी, लेकिन उसका रिश्ता नहीं हो रहा था। 
विज्ञापन


माता-पिता उसकी शादी के लिए परेशान थे। इस बीच दो सितंबर 2017 को उसके परिजनों को  तुर्कमान गेट स्थित हनुमान वाटिका मंदिर व आश्रम में आरोपी  रवि मिश्रा उर्फ रवि गिरी महाराज मिला। उसने खुद को हरिद्वार का नामी साधु बताकर परिवार की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। 
 
विज्ञापन

बातचीत के दौरान आरोपी ने परिजनों से उनका पता और सपना का नंबर ले लिया। इसके बाद 10 सितंबर को आरोपी सपना के घर पहुंच गया और  उसके परिजनों को नागा बाबाओं की अश्लील तस्वीरें दिखाना शुरू की, जिसका उन्होंने विरोध भी किया। 

अगले  दिन से आरोपी ने सपना के मोबाइल पर अपने तीन अलग-अलग नंबरों से कॉल करना शुरू कर दिया। उससे अश्लील बातें करने लगा। परेशान होकर सपना ने  माता-पिता को इसकी जानकारी दी और आरोपी के नंबरों को ब्लॉक कर दिया। 

इस पर भी आरोपी माना नहीं और उसने  दूसरे नंबरों से कॉल कर सपना को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज व वीडियो भेजना शुरू दिया। पीड़िता की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गत 20 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील बातें करना, जान से मारने की धमकी और आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें