दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली जल्द ही झीलों का शहर बनेगा, जिससे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। केजरीवाल की घोषणा को विस्तार से बताते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार राजधानी की 50 झीलों का कायाकल्प करा रही है।
इसी क्रम में सिसोदिया ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बवाना में स्थित सनोथ झील के काम का भी जायजा लिया। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि दिल्ली को 'सिटी ऑफ लेक्स' बनाने के मिशन के तहत, सनोथ झील में हो रहे जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के काम का जायजा लिया। रोजाना लाखों लीटर ट्रीटेड पानी से सूखे हुए सनोथ झील को नया स्वरूप देकर आज दिल्ली के सबसे सुंदर पिकनिक स्पॉट्स में परिवर्तित किया जा रहा है।