रोडवेज बसों में यात्रा के दौरान परिचालक द्वारा टिकट न देने, चालक व परिचालक के नशे में होने व सही व्यवहार न किए जाने सहित किसी प्रकार की शिकायत व सुझाव रोडवेज के टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं।
इसके बोर्ड बसों में लगा दिए गए हैं। यूपी रोडवेज ने यात्रा के दौरान मिल रही कई शिकायतों को दूर करने व लापरवाह कर्मियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से बस चालक की सीट के पीछे शिकायत व सुझाव संबंधी एक बोर्ड लगाया गया है।
जिस पर टोल फ्री नंबर-18001802877 अंकित है। इस बारे में टोल फ्री नंबर पर फोन करने पर एक कर्मी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा डिपो से सोमवार सुबह तीन शिकायतें निर्धारित स्टॉपेज पर बस नहीं रुकने की आई।