जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया, स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना निरीक्षण कर लार्वा की खोज की जा रही है। सोसाइटियों के स्विमिंग पूल और बेसमेंट में जलभराव मिल रहा है। कूलर या अन्य पात्रों में भी पानी भरा रहता है। ऐसे में यहां डेंगू का लार्वा पाया जा रहा है। इसके अलावा जिले के अलग-अलग ब्लॉक के गांवों में भी डेंगू का लार्वा मिल रहा है। अधिकतर ऐसे इलाके हैं जहां, पिछली बार भी डेंगू का लार्वा मिला था और इस बार भी मिल रहा है। ऐसे में हर रविवार मच्छर पर वार स्लोगन के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
यहां मिला डेंगू का लार्वा
-सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हैमलेट सोसाइटी में पांच जगह डेंगू का लार्वा मिला।
- सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स, एटीएस रैपसोडी सोसाइटी व सेक्टर-121 स्थित होम्स सोसाइटी में डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस।
- शिवालिक होम सोसाइटी में स्विमिंग पूल में डेंगू का लार्वा मिलने पर 5000 का चालान।
- एटीएस सोसाइटी में डेंगू का लार्वा मिलने पर 10,000 का चालान किया गया।
- बरौला में 26 जगह डेंगू का लार्वा मिला।
- रायपुर खादर, छपरौली बांगर व माेरना में 13 जगह डेंगू का लार्वा मिला।
- सदरपुर में 12 जगह डेंगू का लार्वा मिला।
(इन सभी जगह स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए)
डेंगू से बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान
-घर में या घर के आसपास जलभराव न होने दें।
-घर के अंदर मच्छर से बचाव के लिए उचित प्रबंध करें।
-मच्छरदानी लगाकर सोएं और दरवाजे खिड़कियां बंद रखें।
-फुल आस्तीन के कपड़े पहनें।
-सर्दी लगकर बुखार आए या बदन दर्द हो या अन्य समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह लें।