जुलाई के अंतिम सप्ताह की तुलना में अगस्त के पहले सप्ताह में डेंगू के मामले दोगुनेे हो गए हैं। हालांकि, इस साल अगस्त के प्रथम सप्ताह तक गत वर्ष की अपेक्षा डेंगू के मामले कम हैं।
राजधानी में लगातार बारिश होने के बीच डेंगू का खतरा बढ़ गया है। जुलाई के अंतिम सप्ताह की तुलना में अगस्त के पहले सप्ताह में डेंगू के मामले दोगुनेे हो गए हैं। हालांकि, इस साल अगस्त के प्रथम सप्ताह तक गत वर्ष की अपेक्षा डेंगू के मामले कम हैं।
विज्ञापन
राजधानी में अगस्त के प्रथम सप्ताह के दौरान डेंगू के 52 मामले सामने आए हैं। उसके मध्य व रोहिणी में सबसे अधिक नौ-नौ लोग डेंगू से पीड़ित मिले। वहीं एमसीडी के सिविल लाइन व केशवपुरम जोन में डेंगू का एक भी मामला सामने नहीं आया।
इसी तरह एनडीएमसी के इलाके में भी डेंगू का एक भी मामला प्रकाश में नहीं आया। इस तरह साल में अभी तक 374 मामले सामने आ चुके हैं। उधर जुलाई के अंतिम सप्ताह के दौरान डेंगू के 23 मामले सामने आए थे और पूरे जुलाई में 76 मामले।
विज्ञापन
इस तरह राजधानी में डेंगू के मामलों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। हालांकि गत वर्ष की तुलना में डेंगू के मामले कम हैं। गत वर्ष अगस्त के पहले सप्ताह के डेंगू के 511 मामले सामने आए थे और इस वर्ष 374 मामले सामने आए हैं। इस वर्ष अभी तक डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई है।