फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैगंबर साहब पर विवादित टिप्पणी के विरोध में सड़क पर आए लोग

Fri, 04 Dec 2015 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
हिन्दू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और कमलेश तिवारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


कार्रवाई नहीं करने पर आगे भी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। बीते दिन मुसलमानों के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान देने वाले हिन्दू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी द्वारा अशोभनीय नापाक निदंनीय असहानीय बयान को लेकर शुक्रवार को मेवात में कई इलाकों में मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान क्षेत्र की अमन कमेटी द्वारा रखे गए विरोध प्रदर्शन में कमलेश तिवारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका और उनको सजा दिलाने की मांग को लेकर देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इस बीच अमन कमेटी मेवात के सदस्य आजाद मोहम्मद ने कहा कि कमलेश तिवारी का बयान हिन्दू-मुस्लमानों को लड़ाने भड़काने और देश में तनाव फैलाने और अशांति और अफरा-तफरी की घिनोनी हरकत है।

उन्होंने कहा कि कमलेश तिवारी का यह बयान नहीं है बल्कि देश और दुनिया के हालात बिगाड़ने के साजिश व षड़यंत्र का हिस्सा है। इस ओछी और अशोभनीय हरकत को न तो दुनिया के मुसलमान बर्दाश्त करेंगे और न ही दुनिया का कोई अमन पंसद आदमी पसंद करेगा।

इस दौरान अमन कमेटी मेवात ने शहर के मुय चौक चौराहों पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन से मांग की है कि कमलेश तिवारी के खिलाफ देश की अमन व शांति भंग करने, आपसी भाईचारे बिगाडने, एक दूसरे समुदाय के खिलाफ बेवजह भेदभाव फैलाने व देशद्रोही आचरण करने की धाराओं के अधीन मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए जिससे की देश में अमन और शांति हमेशा के लिए कायम रहे।

इस मौके पर जुबेर अलवरी, साकिर सरपंच, फजरुदीन सरपंच, इसराईल बिलोंडा, मोलाना अतर हुसैन, सगीर अहमद, सय्यद जाकिर हुसैन, खुर्शीद साकरस, जफरुदीन बाघोड़िया, शमशुदीन गूमल सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें