फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के समय क्यों की गई तोड़फोड़?

Tue, 27 May 2014 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के नाथूपुर में नगर निगम की तोड़फोड़ के बाद उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। महापंचायत की ओर से गठित 31 सदस्यीय टीम ने मंगलवार को एसीपी डीएलएफ से मुलाकात की।
विज्ञापन


उनसे निगमायुक्त पर लगे आरोपों के मामले में तीन दिन में जवाब मांगा गया है। उधर, महापंचायत के लोग निगमायुक्त के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:नगर निगम की टीम पर फूटा लोगों का गुस्सा, बवाल

डीएलएफ फेस दो थाने में एसीपी दलवीर सिंह ने कमेटी के लोगों को बताया कि पुलिस नगर निगमायुक्त प्रवीण कुमार के संपर्क में है। उन पर लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में उन्होंने तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन


उधर, गुड़गांव सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष आरएस राठी ने बताया कि बुधवार की सुबह महापंचायत के लोगों के साथ गांव वाले सोहना चौक पर एकत्रित होंगे। यहां पंचायत कर अगली रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद उपायुक्त शेखर विद्यार्थी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा। साथ ही एक मांग पत्र उपायुक्त को भी दिया जाएगा। महापंचायत के लोगों की मांग है कि तोड़फोड़ के मामले में निगमायुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

ये है मामला
पांच दिन पहले निगम ने नाथूपुर गांव में तोड़फोड़ की और भवन भी गिरा दिया। कार्रवाई से क्षुब्ध लोगों ने जमकर बवाल काटा। आगजनी और पथराव भी किया गया। इस संबंध में गांव के 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी को लेकर लोगों ने महापंचायत की और गलत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए निगमायुक्त के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


निगमायुक्त पर आरोप
: रात के समय क्यों की गई तोड़फोड़?
: कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट क्यों नहीं तैनात किया गया?
: वैध होने पर भी क्यों तोड़ा गया भवन?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें