फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लोकतंत्र सेनानियों का पैदल मार्च 11 अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले दिल्ली के लोकतंत्र सेनानी 11 अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सरकारी आवास तक पैदल मार्च करेंगे। लोकतंत्र सेनानी संघ ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में यह घोषणा की।
विज्ञापन

संघ की मांग है कि आपातकाल 1975-77 के इतिहास को विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। साथ ही आपातकाल के दौरान लोकतंत्र, नागरिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े घटनाक्रम की जांच के लिए आयोग बनाया जाए। शाह आयोग की रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा के पटल पर रखने की भी मांग की गई।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजन कुमार ढींगरा ने बताया कि सरकार का कई बार ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन ठोस जवाब नहीं मिला। महामंत्री राजकुमार सपड़ा ने बताया कि यह मार्च लोकनायक जयप्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख की जयंती पर निकाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें