फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सतबड़ी में डीडीए का चला बुलडोजर, 20 मकान व फार्महाउस ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़क चौड़ीकरण को लेकर हुई कार्रवाई, 48 घंटे पहले दिया गया था नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के सतबड़ी गोशाला इलाके में सोमवार को डीडीए ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे करीब 20 मकानों और कुछ फार्महाउसों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के साथ बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी।
जानकारी के मुताबिक, इलाके में सड़क चौड़ीकरण की योजना के तहत यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जाम से राहत मिलने के साथ आवाजाही भी सुगम होगी। डीडीए की ओर से कार्रवाई से करीब 48 घंटे पहले संबंधित मकानों और संपत्तियों में रहने वाले लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद सोमवार को टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। कई मकानों और फार्महाउसों को मशीनों की मदद से ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित लोगों ने जताया विरोध
कार्रवाई से प्रभावित लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि उन्हें घर खाली करने और सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए केवल 48 घंटे का समय दिया गया, जो पर्याप्त नहीं था। उनका आरोप है कि अचानक मकान टूटने से कई परिवारों को वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करने में परेशानी हुई और घरों में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ। प्रभावित लोगों ने उचित मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें