फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पकड़ रही तूल, भाकियू ने पुतला जलाकर की जल्द गिरफ्तारी की मांग

Tue, 06 Jun 2023 02:31 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

डागर ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन से प्रत्येक गांव को जोड़ा जाएगा। इस कड़ी में गांवों में टीम बनाई जाएगी और पंचायतें करके ग्रामीणों को पूरे प्रकरण से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण के आरोप में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग दिल्ली के ग्रामीण इलाके में निरंतर तूल पकड़ती जा रही है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन दिल्ली प्रदेश ने सोमवार को हरियाणा सीमा के पास रावता मोड़ पर धरना-प्रर्दशन किया। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने बृजभूषण शरण का पुतला भी जलाया।

विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन दिल्ली प्रदेश के बैनर तले सोमवार की सुबह सैंकड़ों ग्रामीण रावता मोड़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की मौजूदगी में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नारेबाजी शुरू की और उनका पुतला जलाया। इस मौके पर यूनियन के प्रमुख वीरेंद्र डागर ने कहा कि बृजभूषण शरण की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। उनका अपराध बर्दाश्त करने लायक नहीं है। उन्होंने विश्व में देश का नाम रोशन करने वाली महिला महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण किया है। 


डागर ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन से प्रत्येक गांव को जोड़ा जाएगा। इस कड़ी में गांवों में टीम बनाई जाएगी और पंचायतें करके ग्रामीणों को पूरे प्रकरण से अवगत कराया जाएगा। केंद्र सरकार को इसका खामियाजा अगले साल लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें