फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः खुला दरवाजा देख घर में घुसे पड़ोसी, अंदर के नजारे ने कर दिया हैरान

Mon, 12 Nov 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली में जहांगीरपुरी इलाके के एक मकान से संदिग्ध अवस्था में 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है। पुलिस ने बताया कि पीसीआर को सुबह 10.30 बजे एक कॉल आई थी जिसमें बताया गया कि एक शख्स बेहोश अवस्था में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि डॉक्टर मुकीम(65) नाम का शख्स अपने बेड पर मृत पड़ा था। पुलिस को शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। 

पुलिस ने बताया कि मृतक डॉ. मुकीम के घर का दरवाजा खुला था जिससे लगता है कि कोई परिचित शख्स घर में घुसा था। पुलिस को एक अलमारी भी बिखरी व टूटी-फूटी अवस्था में मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो  पाएगी।
विज्ञापन


पड़ोसियों के अनुसार जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त डॉ. मुकीम घर में अकेले थे। उनकी बेटी जो गेस्ट टीचर है सुबह साढ़े सात बजे स्कूल चली गई थी। इस तरह यह अनुमान है कि इस घटना को उसके स्कूल जाने के बाद ही अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें