रेप के बाद बच्ची की हत्या की आशंका
- फोटो : शाहनवाज आलम
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर 66 में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक बंद पड़े घर से नग्न अवस्था में तीन वर्षीय मासूम का शव मिला। शुरुआती जांच में पुलिस इसे बलात्कार के बाद हत्या का मामला मान रही है, हालांकि साफ-साफ बोलने से इंकार कर दिया है।
घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच के दौरान ये बात सामने आई है कि जिस बच्ची का शव मिला है, वह रविवार सुबह 11 बजे से अपने घर से गायब थी।
पुलिस ने बच्ची का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।