फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली नहीं हो रही गंभीर: नए साल के पहले दिन दिया एक करोड़ रुपये का जुर्माना, नहीं लगा रहे मास्क, अधिकांश भीड़ का बन रहे हिस्सा

Sun, 02 Jan 2022 08:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस भी कोरोना नियमों को नहीं मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। दिल्ली पुलिस ने एक जनवरी को रात दस से 2 जनवरी सुबह पांच बजे तक लाग कर्फ्यू के दौरान 228 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 637 लोगों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
बाजार में लोगों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के पहले दिन दिल्लीवालों ने एक करोड़ रुपये का जुर्माना दिया है। राजधानी के अलग अलग हिस्सों में नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचे लोगों ने नियमों की परवाह नहीं की जिसके चलते 66 कानूनी मुकदमा दर्ज हुए। किसी के चेहरे पर मास्क नहीं था तो अधिकांश भीड़ का हिस्सा बने रहे। हर दिन संक्रमण बढ़ने के बावजूद दिल्ली के लोग कोरोना नियमों का पालन करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन


अलग अलग जिलों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दिल्ली में नए साल के जश्न पर होटल, पब, रेस्टां और बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान 4878 लोगों का जुर्माना सिर्फ इसलिए काटा गया क्योंकि इन्होंने चेहरे पर मास्क सही से नहीं पहना था। अगर इनका मास्क सही तरह से होता तो इन्हें जुर्माना देने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती और कोरोना संक्रमण को लेकर भी इनका बचाव हो पाता। इसी तरह 15 लोगों के खिलाफ सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने के खिलाफ जुर्माना लगाया गया। इसी दौरान 66 लोगों के खिलाफ कानूनी मुकदमा तक दर्ज हुआ है। इन सभी कार्रवाई को मिलाकर दिल्ली वालों ने 99.34 लाख रुपये का जुर्माना दिया है। 28 दिसंबर से अब तक दिल्ली वाले 10 करोड़ रुपये का जुर्माना दे चुके हैं। वहीं 300 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज हुआ है।

दिल्ली पुलिस ने 288 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
दिल्ली पुलिस भी कोरोना नियमों को नहीं मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। दिल्ली पुलिस ने एक जनवरी को रात दस से 2 जनवरी सुबह पांच बजे तक लाग कर्फ्यू के दौरान 228 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 637 लोगों के चालान किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें