फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चिड़ियाघर को जल्द मिलेगा नया अस्पताल, वन्यजीवों को मिल सकेगा बेहतर इलाज

Sun, 14 Aug 2022 07:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नए अस्पताल को बड़ा बनाने के साथ अत्याधुनिक उपकरणों को शामिल किया जाएगा। साथ ही डॉक्टरों की विशेष टीम भी मौजूद रहेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल के बनने से वन्यजीवों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली चिड़ियाघर को जल्द ही नया अस्पताल मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल के बनने से वन्यजीवों को भी बेहतर इलाज मिल सकेगा। अस्पताल के लिए एक निजी क्षेत्र की कंपनी भूमिका निभा रही है, जिसके अधिकारी पहले ही यहां सर्वे कर रिपोर्ट जमा कर चुके हैं। 
विज्ञापन


नए अस्पताल को बड़ा बनाने के साथ अत्याधुनिक उपकरणों को शामिल किया जाएगा। साथ ही डॉक्टरों की विशेष टीम भी मौजूद रहेगी। हालांकि, डॉक्टरों की यह नई टीम एजेंसी की ओर से रखी जाएगी, जिनके वेतन का भुगतान कंपनी की ओर से किया जाएगा। चिड़ियाघर की डॉक्टरों की टीम भी अस्पताल में मौजूद रहेगी। वन्यजीवों की देखभाल के लिए चिड़ियाघर में खुद का अस्पताल है। कुछ समय पहले ही यहां नए डॉक्टरों की तैनाती की गई है। 

पुराने अस्पताल को तोड़ा जा सकता है
एक अधिकारी के मुताबिक, चिड़ियाघर में बने पुराने अस्पताल को तोड़ा जा सकता है। इस स्थान पर नया अस्पताल बनने का प्रस्ताव है। पुराना अस्पताल 1960 में बनाया गया था। तब से अब तक इसी अस्पताल में ही वन्यजीवों का इलाज किया जाता रहा है। 
विज्ञापन


एक अधिकारी का कहना है कि चिड़ियाघर परिसर में एक रेस्क्यू सेंटर का भी निर्माण होना है। इसमें बाहर से आने वाले वन्यजीवों का इलाज किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए प्रस्ताव लंबित है और अधिकारियों का मंजूरी मिलने का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें