फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, पूछताछ के दौरान थाने से भागा था आरोपी; इस वजह से गई जान

Sat, 30 Nov 2024 10:41 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मायापुरी इलाके से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पुलिस की हिरासत में एक शख्स की मौत हो गई है। मौत की वजह भी सामने आ गई। मृतक को चाकू मारने की वारदात में पुलिस ने पकड़ा था। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मायापुरी थाने में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मरने वाले युवक की पहचान अंशुमान तनेजा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि 26 नवंबर को अंशुमान तनेजा ने माता-पिता और चाचा पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि आरोपी का मेडिकल करवाकर उसे पूछताछ के लिए थाने ले आई। पुलिस अधिकारी का दावा है कि पूछताछ के दौरान अंशुमान ने भागने की कोशिश की और इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर दीवार कूदने की कोशिश की।

दीवार से गिरने की वजह से उसके सिर में चोट लग गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 28 नवंबर को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच से संबंधित सभी उचित प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। कार्रवाई को लेकर परिवार के सदस्यों को लगातार अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें