फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को महिला आयोग का नोटिस, भाजपा सांसद गोयल के घर के बाहर कश्मीरी लड़की की तस्वीर

Sat, 10 Aug 2019 09:25 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कश्मीरी युवती का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा सांसद विजय गोयल ने अपने घर के बाहर कश्मीरी पोशाक में युवती की तस्वीर लगाई है। उसके साथ लिखा हुआ है धारा 370 का जाना और तेरा मुस्कुराना। दिल्ली महिला आयोग को यह तस्वीर नागवार गुजरी है। 
विज्ञापन


आयोग ने इसका स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है। इस मामले के अलावा महिला आयोग ने कश्मीरी लड़कियों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आपत्तिजनक बयान पर भी संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने को कहा है। 

यह भी पढ़ें: बेटे के जन्मदिन वाले दिन दिया पत्नी को तीन तलाक, महिला ने असंवैधानिक बताकर किया मानने से इंकार
विज्ञापन



आयोग ने 14 अगस्त तक मामलों में एफआईआर दर्ज कर उनकी प्रतियां मांगी हैं। दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का कहना है कि इन नेताओं के कृत्यों और बयानों ने कश्मीरी बेटियों और बहनों की गरिमा को धूमिल किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

आयोग का कहना है कि इस तरह की असंवेदनशील और गलत टिप्पणी पूरे राज्यों की भावनाओं को आहत करती हैं। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं, 

दूसरी तरफ उनके नेता कश्मीरी लड़कियों के प्रति अपनी गंदी सोच को उजागर कर रहे हैं। इसे तत्काल रोकने की जरूरत है। आयोग का प्रयास रहेगा कि मामले में सख्त कार्रवाई हो। गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक रैली में कहा था कि अब हरियाणा के पुरुष कश्मीरी लड़कियों को शादी करके लाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें