पति से तीन तलाक मिलने के बाद पीड़ित महिला ने तलाक को असंवैधानिक बताकर उसे मानने से जब इंकार कर दिया, तो आरोपी आतिर ने फौरन उसका फतवा लेकर उसके भाई के मोबाइल पर भेज दिया।
इसके बाद आतिर और उसका परिवार लगातार दबाव बनाकर उसे इद्दत पूरी करने के लिए कहने लगा, लेकिन महिला ने ऐसा नहीं किया। पीड़िता का आरोप है कि पूरे परिवार ने बहुत सोच समझकर बेटे के जन्मदिन (23 जून) वाले दिन तलाक दिलवाया।
अब पीड़िता ने अपना व बेटे की पढ़ाई का खर्च मांगा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की 2011 में आतिर से शादी हुई थी। शादी के समय महिला ने ग्रेजुएशन की हुई थी, जबकि उसका पति आठवीं पास था।
यह भी पढ़ें:
बदमाश को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों को परिवार ने पीटा, वर्दी भी फाड़ी और आंखों में झोंका मिर्च पाउडर
परिवार ने बताया था कि आतिर का घड़ियों का कमला नगर में कारोबार है। महिला का छह साल का बेटा है, जो पूसा रोड के एक स्कूल में पढ़ता है। जिस समय आरोपी ने महिला को तलाक दिया, उस समय उसके माता-पिता भी देश से बाहर गए हुए थे। पीड़िता का कहना है कि वह अपने पति के ही साथ रहता चाहती थी, लेकिन उसे जबरन तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया।