पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला ने बताया कि वह परिवार के साथ मल्कागंज इलाके में रहती है। वह एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता की पत्नी है। पुलिस की जांच के बाद रात को मौरिस नगर के शिव मंदिर के बाहर बच्ची मिल गई।
इस बीच जहां से बच्चा छीनने की बात हाे रही थी, वहां लगे सीसीटीवी की पड़ताल पुलिस ने की तो किसी घटना का पता नहीं चला। शक के आधार पर महिला से बात हुई तो उसने हकीकत कबूल ली।
उसने बताया कि खुद ही बच्चे को मौरिस नगर छोड़कर यहां आकर झूठी कॉल की थी। महिला के यहां लगातार तीसरी बार बेटी पैदा हुई थी। इस बात से वह हताश थी। उसने बच्ची को वहां छोड़कर झूठी कॉल करने का मन बनाया था। वहीं, मामले पर पति ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।