फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 24 May 2020 11:04 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • मायका पक्ष ने दहेज हत्या का दर्ज कराया मुकदमा
  • बच्चों ने दिया बयान, पिता ने की थी मां की पिटाई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त मेहरून्निसा (25) के रूप में हुई है। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की है, जबकि महिला के पिता का आरोप है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। महिला के बच्चों ने पुलिस को बयान दिया है कि उसकी मां की पिता ने बुरी तरह पिटाई की थी। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महिला परिवार के साथ गली नंबर-19 खजूरी खास में रहती थी। परिवार में पति मोहम्मद आमिर के अलावा दो बच्चे आलिया और आहिल है। अगस्त 2013 में मेहरून्निसा का निकाह हुआ था। आमिर का अपना कारोबार है। साहिबाबाद के गणेशपुरी निवासी सलीम ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात उनके दामाद ने फोन किया कि मेहरून्निसा ने कुछ जहरीला पदार्थ निगल लिया है और वह उसे अस्पताल ले जा रहा है।

रात करीब ढाई बजे आमिर ने महिला की मौत होने की जानकारी दी। सलीम तड़के पहुंचा तो उसने देखा कि बेटी के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। बच्चों ने बताया कि उनके पिता ने मां को बुरी तरह पीटा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सलीम के बयान पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को मेहरून्निसा के कमरे से एक बोतल बरामद हुई है, उसमें तेजाब जैसा कोई पदार्थ है। पुलिस ने उसे जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें