फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया ने यूपी के 70 छात्रों को विशेष बसों से घर भेजा

Sun, 24 May 2020 10:46 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने लॉकडाउन में हॉस्टल में फंसे उत्तर प्रदेश के 40 जिलों के 70 छात्रों को ईद से पहले उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने खर्च पर चार एसी बसों में छात्रों को जामिया की सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिकों के साथ भेजा है। 
विज्ञापन


ये बसें सुल्तानपुर, बलिया, कुशीनगर और बरेली होते हुए छात्रों को रास्ते में छोड़ते हुए जाएंगी। प्रत्येक बस में छात्रों के साथ दो सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। घर भेजने से पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग भी करवाई थी। जामिया प्रशासन के मुताबिक, करीब आठ से अधिक राज्यों के छात्र लॉकडाउन में हॉस्टल में ही फंस गए थे। 

बस और रेल सेवा बंद होने के चलते छात्र दो महीनों से हॉस्टल में ही रह रहे थे। सरकार की अनुमति के बाद छात्रों को विशेष बसों से उनके घरों तक छोड़ने का अभियान चलाया गया है। अभी तक जम्मू कश्मीर और बिहार के छात्रों को विशेष बसों से भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें