फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीक का कमाल: घर बैठे फैक्टरी में चोरी करने वाले को पकड़ा, मोबाइल ने ऐसे की मदद

Sat, 05 Jun 2021 06:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देर रात बदमाश को फैक्टरी में देखकर उसने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। बदमाश फैक्टरी से काफी मात्रा में पीतल का सामान लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाश से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मोती नगर इलाके में कारोबारी ने तकनीक की मदद से घर बैठे फैक्टरी में चोरी कर रहे एक चोर को पुलिस से पकड़वा दिया। कारोबारी फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे का लिंक अपने मोबाइल पर ले रखा था।

विज्ञापन


देर रात बदमाश को फैक्टरी में देखकर उसने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। बदमाश फैक्टरी से काफी मात्रा में पीतल का सामान लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाश से पूछताछ कर रही है। 

सुभाष नगर निवासी नवदीप का नजफगढ रोड पर खराद की फैक्टरी है। बृहस्पतिवार देर रात वह अपने मोबाइल पर फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहा था। इसी दौरान उसने एक कैमरे में किसी अनजान व्यक्ति को फैक्टरी में देखा। 30 मई को उसकी फैक्टरी में चोरी हुई थी, इसलिए वह अपने पिता जगदेव सिंह को इस बात की जानकारी दी और 112 नंबर पर पुलिस को फैक्टरी में चोर होने की सूचना दे दी। 
विज्ञापन


उसके बाद दोनों पिता-पुत्र घर से फैक्टरी के लिए रवाना हुए। इनके फैक्टरी पहुंचने से पहले वहां पुलिस पहुंच चुकी थी और पुलिस ने फैक्टरी को घेर रखा था। फैक्टरी के भीतर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक युवक  मिला, जो चोरी करने के नीयत से फैक्टरी में घुसा था।

पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान पटेल नगर निवासी बबलू के रूप में हुई। नवदीप ने पुलिस को बताया कि 30 मई को भी फैक्टरी में चोरी हुई थी। लॉकडाउन की वजन से वह सामान की जानकारी पुलिस को नहीं दे पाया था। उसने बताया कि फैक्टरी से करीब 90 किलो पीतल का तैयार सामान गायब है। पुलिस बबलू से पूछताछ कर सामान की बरामदगी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें