फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से राहत : हल्की बूंदाबांदी और हवाओं ने चढ़ते पारे पर लगाया ब्रेक, मौसम विभाग ने कहा इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

Fri, 22 Apr 2022 04:12 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और तेज धूल भरी हवाएं चलती रहीं। हवाओं का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
देर रात चलीं तेज हवाएं... - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में गुरुवार को हुई हल्की बूंदाबांदी व धूल भरी हवाओं ने चढ़ते पारे पर ब्रेक लगा दिया। तेज हवाओं का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस कारण से 41-42 डिग्री तक पहुंचा तापमान लुढ़कर 35 डिग्री पर आ पहुंचा है। हालांकि गर्मी व लू से यह राहत केवल दो दिन के लिए ही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद रविवार से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने 23 व 24 अप्रैल को तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की है। 

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और तेज धूल भरी हवाएं चलती रहीं। इस कारण से दोपहर तक मौसम काफी सुहावना बना रहा और इससे पारे में भी गिरावट दर्ज हुई। दिल्ली के कुछ हिस्सों में 12 बजे से दो बजे केबीच हल्की बूंदाबांदी भी हुई। तापमान में गिरावट के कारण तेज गर्मी और लू से लोगों को काफी राहत मिली। दोपहर तीन केबाद से लोगों का सामना चिलचिलाती धूप से हुआ। लेकिन तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई।

विज्ञापन

पढ़े- गुरुवार को कहां कितना गिरा पारा
गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले बीते दस दिनों से तापमान 40 या उसके पार ही चल रहा था। गुरुवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 41 के पार ही रहा। इनमें स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इलाका 44.3 डिग्री सेल्सियस के साथ काफी गर्म रहा। जबकि मुंगेशपुर में 43 और नजफगढ़ इलाके में तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में 35, लोदी रोड में 35.2 डिग्री दर्ज हुआ। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें