मध्य भारत में निम्न दाब वाला क्षेत्र बनने की वजह से सक्रिय हुआ मानसून अब विदाई की ओर है। यही वजह है कि पूरे सप्ताह अब बारिश की संभावना नहीं है। आगामी छह दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। अगले 24 घंटे में भी तेज धूप निकलने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में तेज धूप निकली रही व अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 34.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 56 से 96 फीसदी रहा।