दिल्ली की नांगलोई थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में भगोड़ा आरोपी को 22 साल के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कपूरथला पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आईजीआई एयरपोर्ट थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। नांगलोई थाना पुलिस ने आरोपी को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपूरथला पंजाब निवासी रोशन सिंह (61) के रूप में हुई है। बाहरी जिला के पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि नांगलोई थाना में तैनात पुलिस टीम भगोड़ा बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करती है। पुलिस टीम को पता चला कि आईजीआई एयरपोर्ट में साल 1994 में रोशन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।