फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मार्च में बह रहा पसीना, कल बारिश के साथ आंधी चलने के आसार; पर नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

Mon, 13 Mar 2023 09:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने 17, 18, 19 मार्च को हल्की बारिश व आंधी की भविष्यवाणी की है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के बीच बना रहेगा।
विज्ञापन
काले बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में मार्च में ही गर्मी ने बेहाल करना शुरू कर दिया है। मंगलवार से हल्की बारिश होगी, हालांकि गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। सप्ताह के अंत में बारिश के साथ आंधी चलने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में कोई ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 17 मार्च से बारिश व आंधी की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 17, 18, 19 मार्च को हल्की बारिश व आंधी की भविष्यवाणी की है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के बीच बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें