फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में पूरे हफ्ते मौसम रहेगा सुहाना, सातों दिन हल्की से तेज बारिश की संभावना

Mon, 10 Aug 2020 01:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली में रविवार को हुई रिमझिम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार हफ्ते भर अच्छी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। रिज इलाके में सबसे अधिक 7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन


हफ्तेभर हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार रविवार से बुधवार तक मानसून रेखा दिल्ली से होकर गुजर रही है जोकि इस समय सक्रिय है। ऐसे में सप्ताह भर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। वहीं सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके साथ ही दिन में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है।

रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस जोकि सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 89 फीसदी दर्ज किया गया। पालम में 0.8, लोदी रोड में 1. 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


वहीं, पालम में अधिकतम तापमान 34.1 व न्यूनतम तापमान 26.5, लोदी रोड में अधिकतम तापमान 35.2 व न्यूनतम तापमान 25.3 , रिज इलाके में अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 34.6 , आयानगर में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26.1, नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 35.9 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें