रविवार को आईएमडी बुलेटिन में कहा गया कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है। वहीं पिछले 72 सालों में दिल्ली में दूसरा सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया गया। जिसमें अधिकतम तापमान का मासिक औसत 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में लू चलने की वजह से रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। हालांकि आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
गर्मी की मार से सभी लोग लोग परेशान है। अप्रैल माह में ही भीषण गर्मी ने राजधानी में नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। वहीं रविवार को आईएमडी बुलेटिन में कहा गया कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हीटवेव(लू) की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है, जबकि दिल्ली-हरियाणा व चंडीगढ़ में दो से चार मई के बीच धूल भरी आंधी व हल्की बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। जिससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
72 सालों में दूसरा सबसे गर्म रहा अप्रैल
आईएमडी के अनुसार पिछले 72 सालों में दिल्ली में दूसरा सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया गया। जिसमें अधिकतम तापमान का मासिक औसत 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अप्रैल में शहर का सामान्य मासिक औसत तापमान 36.30 डिग्री सेल्सियस रहता है। इससे पहले 2010 में दिल्ली में अधिकतम तापमान का मासिक औसत 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।