फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर का मौसम : दो दिन खिलेगी धूप फिर बरसेंगे बदरा: खराब रहेगी हवा, नौ फरवरी को बारिश की संभावना

Mon, 07 Feb 2022 12:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से अगले 24 घंटे में जम्मू, लद्दाख, हिमाचल व पंजाब में बारिश हो सकती है। वहीं, नौ फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में धूप का आनंद लेते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में नए सप्ताह की शुरुआत खिली धूप के साथ होगी। दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा फिर हल्की से मध्यम स्तर तक की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस संबंध में नौ फरवरी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। उधर, रविवार को दिनभर अच्छी धूप खिली, जिससे अधिकतम पारा सामान्य से एक अधिक 24.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, हवा में नमी का स्तर अधिक होने व पारा लुढ़कने की वजह से सुबह हल्का कोहरा दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार कम 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 29 से 97 फीसदी रहा। दिनभर अच्छी धूप निकलने की वजह से खुले इलाकों में लोग धूप का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। छुट्टी वाला दिन होने व अच्छी धूप निकलने से दक्षिणी दिल्ली के लोधी गार्डन, कनॉट प्लेस व विजय चौक पर लोगों की भीड़ रही। शाम होते ही सर्द हवाओं की वजह से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से अगले 24 घंटे में जम्मू, लद्दाख, हिमाचल व पंजाब में बारिश हो सकती है। वहीं, नौ फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 
विज्ञापन


अगले दो दिनों तक खराब रहेगी दिल्ली-एनसीआर की हवा
हवा की रफ्तार कम होने व वेंटिलेशन इंडेक्स कम होने की वजह से रविवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा की सेहत खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक हवा की सेहत में बदलाव नहीं होगा। नौ फरवरी को बारिश होने की स्थिति में हवा सुधर सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 285 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 293, गाजियाबाद का 325, ग्रेटर नोएडा का 272, गुरुग्राम का 231 व नोएडा का एक्यूआई 260 रहा। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, मिक्सिंग हाइट कम होने व हवा की रफ्तार धीमी होने की वजह से वायु गुणवत्ता बिगड़ी है। अगले दो दिनों तक इसमें खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन नौ फरवरी को बारिश होने से इसमें सुधार की संभावना है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-  6 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय:  6:05 बजे
सूर्योदय का समय: 7:05 बजे
-सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिनभर मौसम साफ रहेगा व धूप खिलेगी। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें