फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: पहाड़ों में हुई बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, इस सप्ताह और गिरेगा अधिकतम व न्यूनतम तापमान

Tue, 22 Nov 2022 12:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार की सुबह को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने लगेगी सर्दी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सोमवार को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इससे पहले रविवार को 9.6 और शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। पहाड़ों में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह अधिकतम व न्यूनतम तापमान और अधिक गिरेगा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार की सुबह को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 16 नवंबर के बाद से लगातार न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 

18 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, 19 नवंबर को 09 डिग्री और 20 नवंबर को 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि बीते साल 21 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री और वर्ष 2020 में 21 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। विभाग के अनुसार, 22 से 27 नवंबर के बीच तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। इस कारण से ठंड बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा, सुबह के समय कुहासा रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान: 27.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 8.9 डिग्री सेल्सियस

22 नवंबर को सूर्यास्त: शाम 5:25 बजे
23 नवंबर को सूर्योदय: सुबह 6:50 बजे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें