फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi में डेंगू का डंक: राजधानी में सामने आए 283 नए केस, कुल मामले तीन हजार के पार

Tue, 22 Nov 2022 12:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एमसीडी की रिपोर्ट में डेंगू के वो मामले दर्ज होते हैं, जिनका किसी अस्पताल में इलाज होता है। स्वाभाविक रूप से बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं, जो डेंगू का बुखार होने पर घर पर इलाज करते हैं। 
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सोमवार को डेंगू के 283 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस साल कुल मामले बढ़कर 3044 पहुंच गए हैं। एमसीडी की साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक हफ्ते में डेंगू के 435 ऐसे मामले दर्ज किए गए, जिन्होंने दूसरे राज्यों से आकर दिल्ली के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में इलाज कराया।

विज्ञापन


एमसीडी की रिपोर्ट में डेंगू के वो मामले दर्ज होते हैं, जिनका किसी अस्पताल में इलाज होता है। स्वाभाविक रूप से बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं, जो डेंगू का बुखार होने पर घर पर इलाज करते हैं। ऐसे मरीजों का आंकड़ा बड़ा हो सकता है। बीते एक महीने में केशवपुरम जोन में सबसे ज्यादा 19 केस दर्ज किए गए हैं। इसके बाद करोल बाग और वेस्ट जोन में 18-18 केस दर्ज किए गए हैं। पिछले कई हफ्तों से इन दोनों जोनों में डेंगू के मामले बढ़कर आ रहे हैं। 

इसके बाद शाहदरा दक्षिण और नजफगढ़ जोन व बाकी जोनों में कुछ कम ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। बीते एक हफ्ते में मलेरिया के सात नए मामले दर्ज किए गए हैं। कुल मामले बढ़कर 219 हो गए हैं। चिकनगुनिया का एक नया मामला और कुल 44 मामला हो गया है। एमसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें