फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 कंप्यूटर्स पर हो रही दिल्ली हिंसा के वीडियोज की जांच, 1922 आरोपी शक के घेरे में

Thu, 12 Mar 2020 08:29 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

1922 आरोपी ऐसे हैं, जो साफ-साफ दंगा फैलाते हुए, लोगों को मारते हुए, उनके घर जलाते हुए, लूटपाट करते हुए और लोगों को घायल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हिंसा के मामलों की जांच कर रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने हिंसा के आरोपियों का पता लगाने के लिए जो व्हाट्सअप और ई-मेल जारी की थीं, उस पर लोगों ने हिंसा से जुड़े कोई एक दो नहीं, बल्कि सैकड़ों वीडियोज भेज दिए हैं। अलग से 25 कंप्यूटर पर इन वीडियोज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 


इनमें 1922 आरोपी ऐसे हैं, जो साफ-साफ दंगा फैलाते हुए, लोगों को मारते हुए, उनके घर जलाते हुए, लूटपाट करते हुए और लोगों को घायल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जल्द ही इन सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए 40 टीमों का गठन किया गया है।

इन टीमों को और कोई दूसरी जिम्मेदारी नहीं दी गई है। इनका काम केवल आरोपियों को पकड़ना है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को राज्यसभा में दिल्ली हिंसा पर बोलते हुए यह बात कही है। इस मामले की जांच के लिए अब दो की जगह तीन एसआईटी का गठन कर दिया गया है। आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के हत्यारोपी पकड़े गए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के हवलदार रतनलाल की हत्या करने वाले भी बच नहीं सकेंगे। इस दंगे में शामिल हर आरोपी पकड़ा जाएगा। पाताल से भी आरोपियों को ढूंढ निकाला जाएगा। आईएसआईएस समर्थक दो लोग पकड़ लिए हैं। अभी ऐसे कई सबूत मिले हैं, जिनसे पता चला है कि दंगा फैलाने के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी आर्थिक मदद दी गई है।

ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। 50 ऐसे मामले हैं, जिसमें धर्म के आधार पर चलने वाली संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया गया है। इस तरह के मामलों की जांच एसआईटी कर रही है। आर्म्स एक्ट के तहत मामलों में 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 100 से ज्यादा हथियार जब्त किए हैं।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें