फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाले शाहरुख ने मांगी जमानत, कहा- मुझे कोरोना से खतरा

Mon, 27 Apr 2020 08:40 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान हेड कांस्टेबल पर बंदूक तानने वाले शाहरुख पठान ने जेल में कोरोना संक्रमण का खतरा बताते हुए जमानत अर्जी दाखिल की है। उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने पुलिस से जवाब मांगा। 

विज्ञापन


शाहरुख ने याचिका में कहा है कि जेल में क्षमता से अधिक संख्या में कैदियों को रखा गया है, जिसके कारण कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है, इसिलए उसे जमानत दी जाए। 

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चल रही सुनवाई में जस्टिस संजीव सचदेवा ने इस मामले के जांच अधिकारी को नोटिस जारी कर बुधवार तक जमानत याचिका पर जवाब मांगा है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। 
विज्ञापन


शाहरुख के वकील असगर खान और अब्दुल ताहिर खान ने मामले में एफआईआर दर्ज करने में दो दिन की देरी की बात कहते हुए भी जमानत की मांग की। वकील ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण शाहरुख का जेल में रहना सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा कि जेल में कैदियों की अत्यधित भीड़भाड़ के कारण आपस में सामाजिक दूरी बनाए रखना संभव नहीं है, इसलिए शाहरुख को जमानत पर रिहा किया जाए।

जमानत याचिका में इस बात का भी हवाला दिया गया कि शाहरुख पिछले एक महीने से जेल में बंद है। मालूम हो कि पिछले दिनों उत्तर पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा के दौरान शाहरुख ने हेड कांस्टेबल दीपक दहिया पर सरे आम बंदूक तान दी थी। इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 

इसके बाद शाहरुख को तीन मार्च को उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें