भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले दो घंटे में दिल्ली, हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, खरखौदा, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, खतौली, बागपत, खेकड़ा, बड़ौत, अनूपशहर, अतरौली, अमरोहा, रामपुर, संभल, बिल्लारी, चंदौसी, बहजोई, रुड़की, बिजनौर, नजीबाबाद और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से हो रही बारिश तीसरे दिन भी जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली, यूपी समेत हरियाणा के कई इलाकों में अगले दो घंटे में हल्की से लेकर मध्यम बारिश तक हो सकती है।
विज्ञापन
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले दो घंटे में दिल्ली, हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, खरखौदा, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, खतौली, बागपत, खेकड़ा, बड़ौत, अनूपशहर, अतरौली, अमरोहा, रामपुर, संभल, बिल्लारी, चंदौसी, बहजोई, रुड़की, बिजनौर, नजीबाबाद और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
रविवार को जमकर बरसे बदरा, आज भी बरसने के आसार
दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन भी तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिनभर सूरज बादलों के पीछे छिपा रहा और रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। इस कड़ी में शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 15.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। अगले 24 घंटों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट को जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
दिल्ली में सुबह नौ बजे के बाद आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया था। 10 बजे के बाद हल्का अंधेरा छा गया और एकाएक तेज बारिश रिकॉर्ड हुई। करीब सवा घंटे तक राजधानी में तेज बारिश का दौर बना रहा। इससे दिल्ली की सड़कें भी जलमग्न हो गई। इस वजह से घर से बाहर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली के रिज इलाके में 27.4, आयानगर में 29.6 व गुरुग्राम में 28 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 33.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 73 फीसदी से 97 फीसदी रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में भी दिल्ली में मानसून मेहरबान रहेगा। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सप्ताह के अंत तक बारिश कम होगी और तापमान में वृद्धि होगी।