फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लब में गाना बजाने के लिए बोलने पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से मारपीट

Fri, 25 Aug 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
 सुभाष प्लेस इलाके में डीयू की छात्रा ने नार्थ स्कवायर मॉल स्थित एक क्लब के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता के आरोप पर सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग में भी एक शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विश्व विद्यालय की छात्रा गत 19 अगस्त को अपने दोस्तों के साथ नेताजी सुभाष प्लेस स्थित नार्थ स्कवायर मॉल के नाइट फेवर क्लब एंड लाउंज में गई थी। 

पीड़िता ने वहां के कर्मचारियों को गाना चलाने के लिए कहा। आरोप है कि कर्मचारी उसके साथ बदतमीजी से पेश आया और दो बजे गाना चलाने की बात कही। दो बजे जब उसने गाना चलाने के लिए कहा तो कर्मचारियों ने उसे गालियां दी। 
विज्ञापन


इसका विरोध करने पर एक महिला सिक्योरिटी गार्ड ने उसकी पिटाई कर दी। छात्रा का आरोप है कि उसे किसी ने बचाया नहीं। उसने तुरंत शिकायत पुलिस से की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

वहीं छात्रा ने एक शिकायत महिला आयोग में दी है। जिसमें उसने कहा है कि लोगों और प्रशासन की उदासीनता की वजह से महिलाओं पर हिंसा हो रही है। उसने क्लब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें