फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बिजली से चार्ज होते मिले ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बिजली से चार्ज होते मिले ई-रिक्शा
विज्ञापन

मेरठ। तमाम अभियानों के बाद भी बिजली चोरी नहीं रुक पा रही है। बृहस्पतिवार को नौचंदी बिजलीघर क्षेत्र में चले बिजली चोरी पकड़ों अभियान के तहत 15 जगह बिजली चोरी होेते मिली। पकड़े गए लोगों ने बिजली टीम के साथ अभद्रता भी की। अधिशासी अभियंता तृतीय संजय शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को नौचंदी क्षेत्र के एसडीओ, जेई व लाइनमैन आदि की टीम के साथ सुबह से लेकर शाम तक बिजली चोरी पकड़ों अभियान चलाया गया। क्षेेत्र के विभिन्न इलाकों से 15 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। कोई सीधे बिजली चोरी कर रहा था तो कोई मीटर में शंट लगाकर विभाग के राजस्व को चूना लगा रहा था। तिरंगा गेट के निकट रहने वाले आसिफ के यहां चोरी की बिजली से दो जगह पर ई-रिक्शा चार्ज होेते मिले। टीम को देखकर लोग भाग खड़े हुए। पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराकर थाना नौचंदी में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जेई ने तहरीर दी है। अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें