सशस्त्र, अर्धसैनिक बलों, पुलिसकर्मियों को दी जाएगी छूट
एसओएल की वेबसाइट से दस स्नातक कोर्सेज व स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन की विद्यार्थियों को सलाह है कि एक बार यहां दाखिला ले लें। इसके बाद सीयूईटी स्कोर से नियमित कॉलेजोंं में सीट आवंटित होने पर दाखिला रद्द करा सकते हैं।
दाखिला रद्द कराने पर पूरी फीस माफ कर दी जाएगी। वहीं, इस बार सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों और उनके बच्चों को फीस में 25 प्रतिशत से 75 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
अंकों के आधार पर मिलेगी सीट
एसओएल में दाखिले बारहवीं के अंकों के आधार पर होते हैं और सीटों की संख्या असीमित होती है। यहां स्नातक स्तर पर बीए पास, बीए पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स, बीकॉम प्रोग्राम, बीकॉम ऑनर्स, बीए अंग्रेजी ऑनर्स, बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीबीए फाइनेंशियल इन्वेसटमेंट एनॉलिसिस, बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बीए कंप्यूटर ऐप्लिकेशन, बीए ऑनर्स साइकोलॉजी में दाखिला लिया जा सकता है। प्रशासन ने दाखिला प्रक्रिया के लिए बीते साल ही डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड (डीईबी) से मंजूरी ले ली थी। इस कारण से इसे समय से शुरू किया जा रहा है। डीयू के नियमित कॉलेजों में दाखिला नहीं मिलने पर छात्र एसओएल के स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेते हैं।
एबीसी में नामांकन के बाद ही दाखिला
प्रो.पायल मागो ने बताया कि एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट से छात्रों को काफी फायदा होगा। इससे छात्रों की जानकारी एसओएल के पास तो होगी ही यूजीसी के पास भी होगी। इसके लिए बस छात्र को आधार से नामांकन करना होगा। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट पर इस बारे में पूरी जानकारी दी गई है।