फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Weather: राहत भरा रहा रविवार, सामान्य से करीब चार डिग्री नीचे दर्ज हुआ तापमान, कल से बारिश और देगी आराम

Sun, 02 Jun 2024 11:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

नोएडा में रविवार को भी तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
नोएडा में बदलने वाला है मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा में भीषण गर्मी से परेशान शहरवासियों को सोमवार से बारिश राहत दिला सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 3 से 5 जून तक बारिश की संभावना है। इस बीच तेज हवा और धूलभरी आंधी भी चल सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन

नोएडा में येलो अलर्ट
रविवार को भी तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। इससे दिन के समय तेज गर्मी का अहसास नहीं होगा। मौसम में आए बदलाव को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

फरीदाबाद में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, कल बारिश के आसार
फरीदाबाद में पिछले कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे थे। दिन का पारा 48 डिग्री तक पहुंच गया था, जिससे लोग काफी परेशान थे। शनिवार शाम को करीब 15 मिनट हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन रविवार को एक बार फिर से लोेगों को तल्ख धूप का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हवा की रफ्तार धीमी होने से मौसम में उमस रही। इस कारण सड़कों पर लगे छबील और शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार रविवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार सोमवार को शहर में बारिश के आसार है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें