फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीवेब की पहली कटऑफ जारी: मिरांडा हाउस और जीसस एंड मेरी कॉलेज में बीकॉम की सर्वाधिक 87 फीसदी कटऑफ

Sat, 30 Oct 2021 09:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इस कटऑफ में बीए प्रोग्राम के इकोनॉमिक्स और पोलिटिकल साइंस कॉम्बिनेशन की कटऑफ सबसे अधिक 86 फीसदी जीसस एंड मेरी और मिरांडा हाउस ने निकाली है।
विज्ञापन
नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्विद्यालय के एनसीवेब में बीए प्रोग्राम और बीकॉम प्रोग्राम की 15,210 सीटों पर दाखिले के लिए पहली कटऑफ जारी हो गई है। एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटर में बीकॉम में दाखिले के लिए सामान्य श्रेणी में सर्वाधिक 87 फीसदी कटऑफ जीसस एंड मेरी और मिरांडा हाउस ने रखी है। जबकि इस कोर्स के लिए हंसराज कॉलेज ने 86 फीसदी कटऑफ जारी की है।

विज्ञापन


बीते साल के मुकाबले में कटऑफ में एक कॉलेज सेंटर पर 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बीते साल जीसस एंड मेरी कॉलेज ने बीकॉम के लिए 81 फीसदी कटऑफ जारी की थी। जबकि मिरांडा और हंसराज ने सर्वाधिक 87 फीसदी जारी की थी। भगिनी निवेदिता और अदिति कॉलेज में बीकॉम की सबसे कम 80 फीसदी कटऑफ है।

अब इस कटऑफ के आधार पर एक नवंबर से दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत होगी। दाखिला डीयू के दाखिला पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन लिया जा सकेगा। एनसीवेब के शेड्यूल के मुताबिक कटऑफ शनिवार को जारी होनी थी। लेकिन इसे शुक्रवार देर शाम जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


इस कटऑफ में बीए प्रोग्राम के इकोनॉमिक्स और पोलिटिकल साइंस कॉम्बिनेशन की कटऑफ सबसे अधिक 86 फीसदी जीसस एंड मेरी और मिरांडा हाउस ने निकाली है। जबकि इसी कॉम्बिनेशन के लिए हंसराज ने 85 फीसदी कटऑफ जारी की है।

हिस्ट्री पोलिटिकल साइंस कॉम्बिनेशन के लिए मिरांडा हाउस ने सबसे अधिक 85 फीसदी कटऑफ जारी की है। मालूम हो कि एनसीवेब में दाखिले के लिए छात्राओं के पास दिल्ली के स्थानीय निवास का पता होना जरुरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें