फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : लापता बेटे के बारे में पूछे जाने पर पिता की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार 

Fri, 28 Aug 2020 08:48 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
लापता बच्चे के पिता की सर पर रॉड मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लापता बेटे की खोजबीन कर रहे एक शख्स को गुरुवार देर रात उसकी पत्नी के सामने बुरी तरह रॉड से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना में गंभीर रूप से जख्मी शख्स ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दंपति की सिर्फ गलती ये थी कि उन्होंने अपने बच्चे के बारे में ग्रामीण सेवा चलाने वाले दो ड्राइवर भाइयों से पूछ लिया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास में वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद की गई है। इनकी पहचान धीरज अरोड़ा और राकेश अरोड़ा के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि 27 अगस्त की रात ओखला इंडस्ट्रीयल इलाके में स्थित आनंद मयी मार्ग पर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। पुलिस को एक गर्भवती महिला होंडा शोरूम के पास रोती हुई मिली। महिला का पति सड़क पर जख्मी पड़ा था। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार मीणा (40) के तौर पर हुई। वह मूलरूप से जयपुर राजस्थान के रहने वाले थे।

पप्पी देवी नाम की महिला ने पुलिस को बताया उसके पति को दो ड्राइवरों ने मारा है। घटना से कुछ देर पहले वे अपने सात साल के लापता बेटे को ढूंढ रहे थे। आरोपियों से बेटे के बारे में कुछ जानकारी लेनी चाही तो वे भड़क गए। इसके बाद पति पर हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो वे भाग गए। मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सरिता विहार सब डिवीजन के एसीपी जसोद सिंह मेहता की देखरेख में पुलिस ने जांच शुरू की है। एक सिक्योरिटी गार्ड से मिले सुराग के बाद पुलिस ने पहले तेहखंड निवासी राकेश अरोड़ा को पकड़ा। इससे हुई पूछताछ के बाद पुल प्रहलाद पुर निवासी उसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पीसीआर स्टाफ को दंपति का लापता  बेटा पुल प्रहलादपुर इलाके में मिल गया। घटना के वक्त आरोपी शराब पीने के बाद ग्रामीण सेवा वाहन में बैठ बात कर रहे थे। मृतक बार- बार उनसे अपने बेटे के बारे में पूछ रहा था, जिससे उसने परेशान होकर उन्होंने हत्या को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें