जानकारी देते हुए अग्निशमन अधिकारी
- फोटो : एएनआई
देश की राजधानी दिल्ली में सफाई के लिए टैंक के अंदर घुसे दो मजदूरों की मौत हो गई हैं। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जहरीली गैस से दोनों की मौत हुई है।
घटना दिल्ली के लॉरेंस रोड पर एक मिल की है। यहां आटा चक्की के दो मजदूर मिल के टैंक के अंदर सफाई के लिए उतरे थे। जिसके बाद काफी देर तक वापस नहीं आए।
अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, मृतक सफाई करने के लिए टैंक में उतरे थे। टैंक काफी समय से बंद था, इसलिए टैंक के अंदर जहरीली गैस बन गई। सफाई करने उतरे मजदूर उसमें फंस गए।