फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आज निकाले जाएंगे ताजिए, इन रास्तों पर जाने से बचें, एडवाइजरी जारी

Tue, 10 Sep 2019 05:11 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ताजिए के कारण बसें भी प्रभावित होंगी
  • रूट को देखते हुए बसों को पहले ही खत्म किया जा सकता है
  • ऐसे जा सकते हैं नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi traffic police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज मोहर्रम पर ताजिए निकाले जाएंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे ताजिए के रूट देखकर घर से निकलें। साथ ही ताजिए के रूट में आने से बचें। संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) के अनुसार, निजामुद्दीन, ओखला और महरौली से निकाले जाने वाले ताजिए सीधे कर्बला पहुंचेंगे। पूर्वी दिल्ली, उत्तरी-पूर्व दिल्ली (ट्रांस यमुना एरिया), उत्तर-पश्चिमी जिला (इंद्रलोक और जहांगीरपुरी), दक्षिण-पूर्वी (निजामुद्दीन), दक्षिण और पश्चिमी जिले में भी ताजिए निकाले जाएंगे और स्थानीय कर्बला में खत्म हो जाएंगे। ताजिए के कारण बसें भी प्रभावित होंगी। रूट को देखते हुए बसों को पहले ही खत्म किया जा सकता है।

विज्ञापन


अंजुमन ताजियादारान आर्गेनाइजेशन की ओर से ताजिया नौ और 10 सितंबर की रात करीब नौ बजे छत्ता शहजाद कलां महल से शुरू होंगे। पहाड़ी भोजला, चितली कबर, मटिया महल चौक, जामा मजिस्द, चावड़ी बाजार, चौक हौजकाजी, अजमेरी गेट, पहाड़गंज बिज्र, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, चेम्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस, आउटर सर्किल (विपरीत कैरिज्वे), पार्लियामेंट स्ट्रीट, रेडक्रॉस रोड, नई दिल्ली जामा मजिस्द, कृषि भवन गोलचक्कर (विपरीत कैरिज्वे), रायसीना रोड, विजय चौक, कृष्णा मेनन मार्ग, तुगलक रोड, अरविंदो मार्ग और जोरबाग होते हुए 10 सितंबर की सुबह छह बजे कर्बला पहुंचेंगे।

दूसरे ताजिया उत्तरी जिले में पहाड़ी धीरज से दस सितंबर को दोपहर एक बजे शुरू होंगे। यहां से पहाड़गंज ब्रिज, बारा टूटी, कुतुब रोड होते हुए आगे चेम्सफोर्ड रोड पर मेन ताजिए में शामिल हो जाएंगे। इसके अलावा, ताजिए निजामुद्दीन, ओखला और महरौली से भी कर्बला पहुंचेंगे। 10 सितंबर को नौ बजे के बाद आलम एंड ताबूत प्रोसेशन शिया जामा मजिस्द, कश्मीरी गेट, छाबी गंज, छोटा बाजार, बड़ा बाजार होते हुए शाम 4 बजे पंजा शरीफ पर खत्म होंगे।
विज्ञापन


ये मार्ग भी रहेंगे प्रभावित

ताजिए के रूट के अलावा स्थानीय स्तर पर निकाले जाने वाले धार्मिक जुलूसों के कारण मथुरा रोड, मां आनंदमयी मार्ग, महरौली, बदरपुर रोड, रोड नंबर-56, रोड नंबर-66, पंखा रोड, पालम, डाबडी रोड, जखीरा रोड से इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन और जखीरा से किशनगढ़ तक नफजगढ़ रोड पर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है।

ऐसे जा सकते हैं नई दिल्ली

जो लोग 10 सितंबर को खासकर शाम के समय नई दिल्ली इलाके में जा रहे हैं, वे पर्याप्त समय लेकर चलें। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए कनॉट प्लेस होकर जाने से बचें। तिलक मार्ग, डीडीयू मार्ग या फिर राजघाट व जवाहरलाल नेहरू मार्ग होकर अजमेरी गेट जा सकते हैं। पश्चिमी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग शंकर रोड, तालकटोरा रोड, अशोक रोड, सी-हैक्सागॉन, तिलक मार्ग डीडीयू मार्ग होकर जा सकते हैं।

वे शंकर रोड, बिलिंग्डन क्रेसेंट रोड, अकबर रोड, तिलक मार्ग, डीडीयू मार्ग या फिर रोहतक रोड, रानी झांसी रोड, आईएसबीटी, रिंग रोड व जवाहरलाल नेहरू मार्ग होकर जा सकते हैं। दक्षिण दिल्ली से जनपथ, फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस, यहां से आगे बाराखंभा रोड, रंजीत सिंह मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग होकर अजमेरी गेट जा सकते हैं। ये लोग सिकंदरा रोड, दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, लालाराम चरण अग्रवाल, बीएसजेड मार्ग और जेएलएन मार्ग होकर जा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें