फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Rains: बेमौसम बरसात ने बिगाड़ा दिल्ली-एनसीआर का ट्रैफिक, बाहर जाने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी

Wed, 03 May 2023 07:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एनसीआर में कई दिनों से बारिश हो रही है। जिसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : ट्विटर/@dtptraffic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद बारिश शुरू हुई तो थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। अब सात मई तक दिल्ली में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 
विज्ञापन

 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जीटीके रोड पर जलभराव की वजह से जाम हो गया है। यहां दो बस ब्रेकडाउन हो गई हैं। इसलिए इस रास्ते पर आने वाले लोग इससे बचें। वहीं एक अन्य ट्वीट में लिखा कि वजीराबाद फ्लाइओवर की ओर जाने वाले तिमारपुर पुलिस स्टेशन वाली सड़क पर पानी भर गया है। कृपया इस मार्ग पर आने से बचें। इसके अलावा दिल्ली एम्स और लाडो सराय इलाके में भी जलभराव की वजह से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन

दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
बीते मंगलवार के दिन आसमान में बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। लेकिन बुधवार को दोपहर बाद बादल बरसने शुरू हुए। साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। इससे पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। फिलहाल सात मई तक दिल्ली एनसीआर में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद आठ मई से मौसम खुलना शुरू होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम 28.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें