फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: घरेलू कलह में पति ने गला रेतकर कर दी पत्नी की हत्या, खुद भी किया आत्महत्या का प्रयास

Wed, 03 May 2023 06:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पति का नाम विक्की (40) है और मृत महिला की पहचान नेहा (32) के तौर पर हुई है। विक्की बिहार का रहने वाला है। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर में बुधवार सुबह घरेलू कलह में एक व्यक्ति ने पत्नी की गला रेतकर कर हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने खुद के पेट में चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। शोर-शराबा हुआ तो पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

जहां पत्नी नेता (32) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अस्पताल में आरोपी पति विक्की की हालत नाजुक बनी हुई है। विक्की ने नेहा का गला रेतने के अलावा उसके पेट पर भी चाकू के कई वार किए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार की रहने वाली नेहा अपने परिवार के साथ नजफगढ़ के गोपाल नगर स्थित किराए के मकान में रहती थी। इसके परिवार में पति विक्की के अलावा 13 और पांच साल की दो बेटियां हैं। पहले विक्की छोटा-मोटा काम करता था, लेकिन पिछले तीन-चार माह से वह बेरोजगार था।

वहीं नेहा घरेलू सहायिका का काम कर अपने परिवार को चला रही थी। पति के काम न करने को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हो जाया करता था। बुधवार सुबह करीब 9.00 बजे किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान गुस्से में आरोपी ने घर में रखे बड़े चाकू से पत्नी का गला रेत दिया।

इसके बाद भी आरोपी ने पत्नी के पेट पर चाकू के कई वार किए। बाद में आरोपी ने अपने पेट में भी चाकू घोंप लिया। वारदात के समय नेहा की पांच साल की बेटी स्कूल गई थी। वहीं बड़ी बेटी घर पर ही मौजूद थी। आरोपी ने बेटी के सामने ही नेहा की हत्या की। घटना के बाद से बेटी बुरी तरह दहशत में है।
विज्ञापन

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। नेहा के परिवार को खबर देने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान पड़ोसियों ने बताया है कि परिवार इसी सप्ताह इस मकान में आया था। इससे पूर्व वह कुछ दूरी पर दूसरे मकान में रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें