मोदीनगर में हुआ सड़क हादसा तीन लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र में मोदीनगर हापुड़ मार्ग स्थित गांव ईसापुर समीप दूध के टैंकर ने बाइक को कुचल दिया, जिससे बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
जिला हापुड़ के गांव चमरी निवासी मिंटू अपनी दादी कैला देवी व बहन प्रिया के साथ शनिवार सवेरे बाइक द्वारा मोदीनगर जा रहा था। जैसे ही वह मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर ईसापुर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाइक सवार तीनों काफी दूर जा गिरे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को मोदीनगर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बहन और दादी को मृत घोषित कर दिया और मिंटू को मेरठ रेफर कर दिया।
वहांं पहुंचते ही मिंटू ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी समेत भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।